पचरुखी: भवानी मोड़ के समीप साइकल सवार को बाइक ने मारी ठोकर, पचरुखी सीएचसी में कराया गया इलाज
पचरुखी भवानी मोड़ के समीप रविवार की संध्या एक बाइक ने साइकल सवार मजदूर को ठोकर मार दिया। बाइक की ठोकर से घायल मजदूर को साथनीय लोगों की सहायता से पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज निवासी रफीक सिवान से मजदूरी कर घर लौट रहा था। इसी बीच भवानी मोड़ के समीप बाइक ने ठोकर मार दी।