पचरुखी: पचरुखी से जन सुराज अभियान समिति की ओर से निकाली गई बाइक रैली
पचरुखी बाजार से रविवार को जन सुराज अभियान समिति की ओर से एक बाइक रैली निकाली गई। महताब अली के नेतृत्व में निकली यह बाइक रैली भवानी मोड़, जसौली और चांप होते हुए हरदिया मोड़ तक गई। उक्त बाइक रैली में पूर्व जिला पार्षद जयकारन महतो, पुण्यदेव प्रसाद, मोहम्मद रफी, मोहन प्रसाद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।