पचरुखी: सिहौता बाजार से लूट के मामले में पचरुखी पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
पचरुखी थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता बाजार से लूट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट की मोबाइल भी बरामद हुई है। पुलिस पदाधिकारी चंद्रलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता निवासी शिवम कुमार और महूआरी गांव निवासी संदीप कुमार शामिल हैं।