पचरुखी: सरौती गांव से शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के सरौती गांव से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी सरौती गांव निवासी बबन मांझी का पुत्र बबन मांझी है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसी बीच पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बंदी को सोमवार को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।