पचरुखी: गम्हरिया बाजार से अपहृता बरामद
पचरुखी पुलिस ने शुक्रवार की संध्या थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार से एक अपहृता को बरामद कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष चंद्रलोक कुमार ने बताया कि पड़ौली गांव निवासी 20 वर्षीय युवती घर से गायब हो गई थी। इसको लेकर युवती की मां ने अज्ञात के विरुद्ध पचरुखी थाना कांड संख्या 346/24 दर्ज कराया था।