शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला के MLA व मंत्री विक्रमादित्य ने धर्मशाला में मरीजों की सहुलियत के लिए लैंड बिलिंग एक्ट में किया संशोधन
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के हित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार ने हिमाचल प्रदेश लैंड सीलिंग एक्ट की धारा 118 में संशोधन किया है। यह कदम विशेष रूप से राधा स्वामी सत्संग ब्यास ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पतालों और मरीजों की भलाई को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जा रही मुफ्त सेवाओं को देखते हुए यह फैसला लिया है।