शिमला ग्रामीण: हिमाचल प्रदेश होमगार्ड 3rd बटालियन ने ITBP तारा देवी में किया मॉकड्रिल का आयोजन
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड की 3rd बटालियन ने ITBP तारा देवी कैंपस में मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ITBP जवानों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सराहा। मॉकड्रिल के दौरान होमगार्ड जवानों ने "रेस्क्यू फ्रॉम हाइ राइस मैथड" और "फायर कंट्रोल" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रदर्शन किया और लोगों को आपदा प्रबंधन से संबंधित उपयोगी जानकारी दी।