जमुई: सुंदरवाद गांव में युवक के साथ हुई मारपीट, उसे सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 सुंदरवाद गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब एक युवक के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट किया। जिसे शाम 5 बजे सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बालाडीह गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि आसनी पासवान ,राजेश मिस्त्री, सहित अन्य के द्वारा पंचायत चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट किया गया है। हालांकि सिकंदरा पुलिस जांच में जुट गई है।