जमुई: पांच दिनों से गायब व्यक्ति का शव नकटी डैम में उपलाया हुआ मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 पांच दिनों से गायब बैजला गांव निवासी डेंगू यादव का शव शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे नकटी डैम से बरामद किया गया। मामले में परिजन ने अपने पड़ोसियों पर भूमि विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के शव का शुक्रवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।