जमुई: सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत के बाद डॉ. नीरज साह ने सदर अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 चिड़िया पहाड़ के पास पिकअप के पलटने से एक साथ चार युवकों की मौत हो गई। उंसके बाद चारों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल लाया गया। उंसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डॉ. नीरज साह गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे और इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया।