जमुई: डुमरी चेकपोस्ट के पास बेरियर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 डुमरी चेक पोस्ट के पास गुरुवार की देर शाम 6:00 बजे बेरियर से तेज रफ्तार बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई और मृतक युवक के शव का गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।