पेटलावद: पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रशिक्षण आयोजित
आज दिनांक 9 नवंबर को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर 3 बजे से आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान सभी को आयुष्मान भारत योजना से संबंधित जानकारियां दी गई।