पेटलावद: पेटलावद में बाल विवाह रोकथाम के लिए ग्राम तडवी-पटेल सम्मेलन आयोजित
5 बजे पेटलावद में बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जनपद पंचायत सभा कक्ष में बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अन्तर्गत तडवी पटेल सम्मलेन का आयोजन किया गया। गोरतलब है कि देव उठनी एकादशी से विवाह प्रारंभ होते है और विवाह मुहूर्त भी अत्यधिक होते है। जिसमें बाल विवाह होने की संभावना हो सकती है। इन अवसर पर विशेष रूप से विवाह पर निगरानी हेतु एक अभियान चलाया जा रहा है।