पेटलावद: सिविल अस्पताल पेटलावद में एनक्यूएएस का हुआ सफल सर्विलेंस, सीबीएमओ ने दी जानकारी
आज दिनांक 7 नवंबर को शाम 5 बजे पेटलावद सिविल अस्पताल में एनक्यूएएस का सर्विलेंस सफल हुआ। क्वालिटी संबंधित सर्विलेंस को लेकर इंदौर से आई टीम में डॉक्टर ज्योति सिमलोट एवं डॉ प्राची श्रीवास्तव शामिल थी। इस दौरान अस्पताल के सुचारू संचालन एवं प्रशासन संबंधित 09 विभागों की सेवाओं का क्वालिटी असेसमेंट किया गया।