पेटलावद: पेटलावद में बाल विवाह रोकने के लिए नगर परिषद ने चलाया जागरूकता अभियान, शिकायत के लिए नंबर जारी
आज दिनांक 9 नवंबर को शाम 5 बजे पेटलावद में नगर परिषद द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई एवं पूरे शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर परिषद द्वारा शिकायत हेतु नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर बाल विवाह से संबंधित शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।