पेटलावद: सारंगी में निजी स्कूल पर धोखाधड़ी का आरोप, पेटलावद में बीईओ को शिकायत
दिनांक 8 नवंबर शाम 4 बजे पेटलावद में दो विद्यार्थियों ने सारंगी की एक निजी स्कूलों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पेटलावद में बीईओ को एक शिकायती आवेदन सौपा है, जिसमें बताया गया कि हमसे एडमिशन और परिक्षा में पास करवाने के नाम पर रुपयों की ठगी की गई है। और हमारे दस्तावेज भी नहीं दिए जा रहे हैं। मामले में बीईओ ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच की जाएगी।