पेटलावद: माही बांध के गेट खोले गए, सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा गया
पेटलावद में माही मुख्य बांध के गेट 8 नवम्बर को शाम 5 बजे से खोल दिये गये है। ओर निर्धारित चक्रानुसार कृषकों को सिंचाई हेतु 10 नवम्बर 2024 से पानी उपलब्ध कराया जायेगा। वही माही परियोजना के अधिकारियों ने कृषकों से अपील की है कि नहरों से पानी को व्यर्थ न बहाएं एवं नहरों में कूड़ा-कचरा फैलाकर पानी के प्रवाह को बाधित न करें।