चौपारण में पुलिस का महा-एक्शन! हथियार, गोली और 726 पेटी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार
चौपारण में पुलिस का महा-एक्शन! हथियार, गोली और 726 पेटी शराब के साथ दो शातिर गिरफ्तार
चौपारण। हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि शराब लूट और ट्रक चालक हत्याकांड का बड़ा खुलासा हो गया। चौपारण के महाराजगंज के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वैगनआर कार सवार दो आरोपियों को हथियार और गोलियों के साथ दबोच लिया। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के तुपुदाना से शराब लदे ट्रक के गायब होने और चालक की हत्या में शामिल अपराधी चौपारण-इटखोरी मुख्य सड़क पर हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में चौपारण और तुपुदाना पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराजगंज के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
चालक की हत्या, शव कुएं में