चलकुशा : विधि-व्यवस्था में देरी के कारण 13 को नहीं, अब 15 नवंबर से शुरू होगा भव्य मेला
चलकुशा में छठ महापर्व को लेकर आयोजित होने वाले 5 दिवसीय भव्य मेला के उद्घाटन की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले मेला का उद्घाटन 13 नवंबर को होना था, लेकिन विधि-व्यवस्था में देरी और मेला को और अधिक भव्य बनाने की तैयारी के चलते अब मेला 15 नवंबर से शुरू होगा। छठ पूजा समिति चलकुशा ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं - सुरक्षा, लाइटिंग, दुकानों की व्यवस्था, गंगा आरती की तैयारी - पूरी तरह दुरुस्त करके ही मेला शुरू किया जाएगा समिति के सदस्यों ने कहा कि मेला भले ही 2 दिन देर से शुरू हो रहा है, लेकिन इस बार का मेला पूरा भव्य होगा। श्रद्धालुओं और मेला घूमने आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। समिति ने सभी ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और मेला को सफल बनाने में सहयोग करें।