❇️ *जमशेदपुर :बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में देर रात एक मकान में अचानक लगी आग*
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में रविवार देर रात एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप स्थित मकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या दीपावली के दौरान छोड़े गए पटाखों की चिंगारी हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जाता है कि मकान के अंदर खड़ी एक बाइक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय मकान के अंदर एक व्यक्ति के मौजूद होने की भी चर्चा है। हालांकि, वह पीछे के दरवाजे से बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई।घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल�