आज़मगढ़: नैपुरा में दिखा तेंदुआ, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पाइप में एक तरफ से पकड़ने का प्रयास जारी, मचा रहा हड़कंप
आजमगढ़ जिले के पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के आस-पास क्षेत्रों में पिछले 10दिनों से तेंदुआ के डर से लोग भयभीत है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। रविवार को एकबार फिर शहर के समीप कंधरापुर व तहबरपुर क्षेत्र की सीमा के पास नैपुरा में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास तेंदुआ की विडियो फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस और वन विभाग की टीम घंटों घेराबंदी की।