आज़मगढ़: कोल्हुखोर में घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर 12 वर्षीया लड़की ने लगा ली फांसी, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जहानागंज थाना के कोल्हुखोर में शनिवार को दिन में घर के कमरे में 12 वर्षीया लड़की ने छत के चुल्ले पर दुपट्टा के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था उसके माता-पिता बाहर गए थे। थोड़ी देर बाद घर वापस आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।