आज़मगढ़: सठियांव के पास कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, किशोर की मौत, अन्य तीन जख्मी, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मुबारकपुर थाना के सठियांव के पास आजमगढ़ मऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार शनिवार की रात में डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। घटना में कार सवार 16 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली। घायलों को पास के ही स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां उनका उपचार हुआ। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ।