आज़मगढ़: टेनहुआ में बाइक को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बिलरियागंज थाना के टेनहुआ में शनिवार की शाम को बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक खंभे से टकरा गई घटना में बाइक सवार बुजुर्ग रामशबद की मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक अन्य बाल बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय आई। शव का रविवार को दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। रौनापार थाना क्षेत्र के मृतक निवासी थे।