विभूतिपुर: विभूतिपुर के भूसबर में राम जानकी ठाकुरबाड़ी से करोड़ों की मूर्ति लूटी गई, हथियार के बल पर हुई घटना
भुसवर वार्ड 6 स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी की है। जहां सोमवार की अहले सुबह करीब 3 बजे हथियारबंद अपराधियों ने पुजारी कौशल किशोर दास को सिर में पिस्तौल सटाकर मंदिर का चाबी लेते हुए मंदिर के अंदर स्थापित 100 वर्ष पूर्व अष्टधातु की बनी राम, लक्ष्मण और जानकी की मूर्ती व चांदी का मुकुट, अष्टधातु से बना सोना जरीत मटर माला लूट कर मौके से फरार हो गया।