विभूतिपुर: आलमपुर कोदरिया पंचायत में कार्यरत एएनएम सड़क हादसे में घायल
बेगूसराय जिले के नागदह निवासी राकेश कुमार वर्मा की पत्नी एएनएम बीना कुमारी सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। जिसका इलाज विभूतिपुर सीएचसी में किए जाने के बाद उच्च स्तरीय इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एएनएम बीना कुमारी का ड्यूटी आलमपुर कोदरिया पंचायत में है। वे शुक्रवार को टोटो रिक्शा से ड्यूटी जा रहे थे।