सिंघेश्वर: नशे में धुत मिले सरपंच को डायल-112 की टीम ने किया गिरफ्तार
सिंहेश्वर प्रखंड की कमरगामा पंचायत के सरपंच योगानंद भारती को नशे की हालत में डायल-112 की टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। मामले को लेकर पंचायत की नशामुक्ति मुहिम पर भी सवाल उठ रहे हैं।