अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकी दी, दबंगई का मामला
न्यूरिया के बिथरा गांव से बड़ी खबर पुराने हत्या केस में नया मोड़ सामने आया है। मृतक पूरनलाल की मां ने आरोप लगाया है कि जमानत पर छूटा मुख्य आरोपी अब उन्हें धमका रहा है। आरोप है कि आरोपी घर के बाहर पहुंचा, गाली-गलौज की और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग जुटे, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है