नई मंडी थाना क्षेत्र के बिलासपुर में 20 अक्टूबर को जमीनी विवाद के चलते एक भाई ने अपने भाई बुटाराम की फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। जिस पर नई मंडी पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए बुधवार की दोपहर 2:00 के करीब अपने भाई की हत्या करने वाले आरोपी कालूराम पुत्र संतराम को गिरफ्तार करते हुए मीडिया के सामने पेश किया गया।