मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी में पानी की टंकी से पानी भरने को लेकर हुआ महासंग्राम, जमकर चले लात-घुसे
नगर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों में पानी की टंकी से पानी भरने को लेकर महासंग्राम हो गया।जिसको लेकर एक दूसरे के ऊपर लात घुस्सो से वार किया गया।जिसका वीडियो लगातार शाम 5:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक दूसरे के ऊपर महिलाओं,बच्चों,युवकों लात घुस्सो से वार कर रहे है।