मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निर्धना में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चरथावल थाना क्षेत्र गांव निर्धना में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो की पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मारपीट करने वाले कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया लेकिन कुछ ही घंटे के बाद आरोपीयो को पुलिस के द्वारा छोड़ दिया गया।