मुज़फ्फरनगर: पिछड़ा क्रांति मोर्चा ने प्रेसवार्ता में कहा, पिछड़ा वर्ग का आरक्षण नहीं करने देंगे, हस्ताक्षर अभियान से करेंगे जागरूक
मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे रुड़की रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पिछड़ा क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने बताया कि धर्म के आधार पर आरक्षण असवैधानिक है। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस से जुड़े दल मुस्लिम आरक्षण देने को बेचैन है। जिसको लेकर एक हस्ताक्षर अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।