सुल्तानगंज: शरद पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा स्नान के लिए घाटों पर जुटे हजारों श्रद्धालु
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम स्थित गंगा घाट एवं नमामि गंगे घाट पर रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बिहार के आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे। गंगा घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से