नदबई: नदबई में चिकित्सा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
नदबई में चिकित्सा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक पंचायत समिति सभागार में बीसीएमओ डॉ. राहुल कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने, एनीमिक और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।