कसिया: बड़हरा बुजुर्ग में आधा दर्जन घरों का ताला काटकर लाखों रुपये के आभूषण व नगदी की भीषण चोरी, ग्रामीणों में दहशत
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बड़हरा बुजुर्ग के ग्रामीणों में तब हड़कम्प मच गया। जब वह सुबह सोकर उठे और उन्हें पता चला कि गांव में आधा दर्जन घरों का ताला काटकर लाखों रुपये के आभूषण व नगदी को चोरी हो गयी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।