कानपुर: जाजमऊ में कार सवार दबंगों ने टक्कर के बाद ट्रक चालक को पीटा, वीडियो वायरल
जाजमऊ पुल पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार आक्रोशित हो गए और ट्रक चालक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।