कानपुर: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यक्ति के साथ दबंगों ने की मारपीट और लूटपाट, कमिश्नरेट पर लगाई न्याय की गुहार
हनुमंत विहार के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि बीती 21 जनवरी को दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी चेन लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन विवेचना में लूट की धारा को हटा दिया। पीड़ित की मांग है कि मेडिकल के आधार पर विवेचना में धाराओं को बढ़ाया जाए।