कानपुर: जाजमऊ में दबंगों ने बीच सड़क होटल संचालक को पीटकर लूटा,वीडियो वायरल
जाजमऊ में दबंगों ने होटल संचालक की बीच सड़क पर पिटाई कर दी और उसकी चेन लूट ली।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो को पुलिस आयुक्त ने संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि प्रकरण पुलिस की संज्ञान में है तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।