तिजारा: इसरोदा सीएचसी में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, पौधारोपण भी किया गया
Tijara, Alwar | Jul 5, 2026 तिजारा क्षेत्र के इशरोदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता सेनानी जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार दोपहर 2:00 बजे रक्तदान शिविर,सम्मान समारोह और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रतिराम यादव ने की शैक्षिक रक्तदान शिविर में कुल 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके साथ ही पौधारोपण भी हुआ।