फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा वाँछित अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ मोनू पुत्र चन्दन सिंह निवासी नगला टीकाराम थाना नसीरपुर फिरोजाबाद को फतेहपुर कर्खा भट्टे के सामने से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर 2 जिन्दा कारतूस के के साथ बरामद हुआ है।