रूपवास: गांव ब्रह्मबाद में आज से शीतला माता का लक्खी मेला शुरू, तीन दिन तक श्रद्धालुओं की होगी उमड़ी भीड़
रूपवास उपखण्ड के रूदावल थानांतर्गत गांव ब्रह्मबाद में आज से शीतला माता का प्रसिद्ध लक्खी मेला शुरू हो गया है। यह मेला तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले को लेकर ग्राम पंचायत ब्रह्मबाद की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।