Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

"अरे भाई, राहुल गांधी जी को इतनी गंभीरता से क्यों लेते हो ?"- सी.एम. #gkmnews उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब राजनीति में आए थे तब पार्टी उन्हें लांच और री-लॉन्च करती थी, लेकिन वो वर्षों से लांच नहीं हो पाए। वो सैनिकों के बारे में जिस तरह से बोलते हैं, ऊत्तराखण्ड के लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेंगे। सेना से सर्जिकल स्ट्राइक या ऑपरेशन सिंदूर का सबूत मांगेगा क्या कोई ? सेना के शौर्य साहस का प्रमाणपत्र मांगेगा क्या ? वो हमारा विरोध करें, लेकिन वो विदेशों में जाकर राष्ट्र का अपमान करते हैं। उनके और उनकी पार्टी द्वारा देश के पहले सी.डी.एस.जर्नल विपिन रावत के लिए अमर्यादित भाषा कौन भूल सकता है ? #RahulGandhiRemark #PushkarSinghDhami #PoliticalWar #OperationSindoor #BJPvsCongress #BreakingPoliticalNews #Viralreelfacebook

Haldwani, Nainital | Jun 6, 2026

MORE NEWS

IPS के ट्रांसफर : आईजी से लेकर एसपी स्तर तक तबादले_बिग लिस्ट जारी

#gkmnews

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन और पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती बदली गई है। कुमाऊं परिक्षेत्र, अपराध एवं कानून व्यवस्था, एसडीआरएफ, साइबर क्राइम, पुलिस दूरसंचार, यातायात और पीएसी जैसे अहम विभागों में नई कमान सौंपे जाने को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब तक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी संभाल रहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती कुमार को कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी रहीं रिद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था, सीसीटीएनएस और एससीआरबी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसी क्रम में विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस का आईजी बनाया गया है, जबकि कृष्ण कुमार वी.के. को यातायात एवं जीआरपी की कमान सौंपी गई है। राज्य में साइबर अपराध और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नीलेश भरणे को साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) का दायित्व दिया गया है।

वहीं सुनील कुमार मीणा को पुलिस कार्मिक, पीएसी और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनंत शंकर ताकवाले को सीआईडी का नया आईजी बनाया गया है, जबकि योगेंद्र सिंह रावत को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की कमान दी गई है।

इसके अलावा प्रतीक्षारत चल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में आईजी मुख्यालय एवं पी एंड एम के पद पर तैनात किया गया है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में

निवेदिता कुकरेती कुमार -  आईजी, कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल

रिद्धिम अग्रवाल -  आईजी, अपराध एवं कानून व्यवस्था / CCTNS / SCRB

योगेंद्र सिंह रावत - आईजी, एसडीआरएफ

कृष्ण कुमार वी.के. - आईजी, यातायात एवं जीआरपी

विम्मी सचदेवा - आईजी, पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस

अनंत शंकर ताकवाले - आईजी, सीआईडी

नीलेश भरणे -  आईजी, साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ एवं निदेशक एफएसएल

सुनील कुमार मीणा  -आईजी, पुलिस कार्मिक, पीएसी एवं पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड

बरिंदरजीत सिंह  - आईजी, मुख्यालय एवं पी एंड एम

#UttarakhandPolice #IPSTransfers #Kumaon #Nainital #Dehradun #SDRF #CyberCrime #BreakingNews #UttarakhandNews

IPS के ट्रांसफर : आईजी से लेकर एसपी स्तर तक तबादले_बिग लिस्ट जारी #gkmnews देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन और पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों के तहत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के नौ वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए महत्वपूर्ण विभागों में तैनाती बदली गई है। कुमाऊं परिक्षेत्र, अपराध एवं कानून व्यवस्था, एसडीआरएफ, साइबर क्राइम, पुलिस दूरसंचार, यातायात और पीएसी जैसे अहम विभागों में नई कमान सौंपे जाने को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब तक एसडीआरएफ की जिम्मेदारी संभाल रहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती कुमार को कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी रहीं रिद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था, सीसीटीएनएस और एससीआरबी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस का आईजी बनाया गया है, जबकि कृष्ण कुमार वी.के. को यातायात एवं जीआरपी की कमान सौंपी गई है। राज्य में साइबर अपराध और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नीलेश भरणे को साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) का दायित्व दिया गया है। वहीं सुनील कुमार मीणा को पुलिस कार्मिक, पीएसी और पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनंत शंकर ताकवाले को सीआईडी का नया आईजी बनाया गया है, जबकि योगेंद्र सिंह रावत को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की कमान दी गई है। इसके अलावा प्रतीक्षारत चल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बरिंदरजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय में आईजी मुख्यालय एवं पी एंड एम के पद पर तैनात किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में निवेदिता कुकरेती कुमार - आईजी, कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल रिद्धिम अग्रवाल - आईजी, अपराध एवं कानून व्यवस्था / CCTNS / SCRB योगेंद्र सिंह रावत - आईजी, एसडीआरएफ कृष्ण कुमार वी.के. - आईजी, यातायात एवं जीआरपी विम्मी सचदेवा - आईजी, पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विस अनंत शंकर ताकवाले - आईजी, सीआईडी नीलेश भरणे - आईजी, साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ एवं निदेशक एफएसएल सुनील कुमार मीणा -आईजी, पुलिस कार्मिक, पीएसी एवं पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड बरिंदरजीत सिंह - आईजी, मुख्यालय एवं पी एंड एम #UttarakhandPolice #IPSTransfers #Kumaon #Nainital #Dehradun #SDRF #CyberCrime #BreakingNews #UttarakhandNews

Haldwani, Nainital | Jun 6, 2026

राजस्थान से उत्तराखंड पहुंची 1 करोड़ 85 लाख की स्*मैक,🚨लेकिन उससे पहले 🚨
#haldwanicity #haldwaninews #nainitalnews #nainitalpolice #breakinghaldwani

राजस्थान से उत्तराखंड पहुंची 1 करोड़ 85 लाख की स्*मैक,🚨लेकिन उससे पहले 🚨 #haldwanicity #haldwaninews #nainitalnews #nainitalpolice #breakinghaldwani

Haldwani, Nainital | Jun 5, 2026

#Pcs अधिकारियों को भी शासन ने तास के पत्तों की तरह फैट दिया गया।
 बड़ी खबर-
कुमाऊँ की पुलिस महानिरीक्षक ऋद्धिम अग्रवाल  की कुमाऊँ से विदाई। अब निविदिता कुकरेती संभालेंगी कुमाऊँ की आईजी का चार्ज इनके अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली गई।  ##pcs #TransferNews  #phq #ऋद्धिम #अग्रवाल #nividitaakukreti #followerseveryone  #hightlightseveryone

#Pcs अधिकारियों को भी शासन ने तास के पत्तों की तरह फैट दिया गया। बड़ी खबर- कुमाऊँ की पुलिस महानिरीक्षक ऋद्धिम अग्रवाल की कुमाऊँ से विदाई। अब निविदिता कुकरेती संभालेंगी कुमाऊँ की आईजी का चार्ज इनके अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली गई। ##pcs #TransferNews #phq #ऋद्धिम #अग्रवाल #nividitaakukreti #followerseveryone #hightlightseveryone

Haldwani, Nainital | Jun 5, 2026