नाथनगर: पासीटोला में ब्राउन शुगर बेचती महिला गिरफ्तार, 10.25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
ललमटिया थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान पासीटोला निवासी अमृता कुमारी (24 वर्ष), पति राजा चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिला के घर से ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया।