नीम चक बथानी: बथानी में सहयोग शिविर में 122 आवेदनों का निष्पादन किया गया
नीमचक बथानी प्रखंड के बथानी बाजार में लगाए गए सहयोग शिविर में 122 आवेदनों का हुआ निष्पादन।इस शिविर में भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।नीमचक बथानी बीडीओ प्रभाकर आनंद ने बताया कि 3 मई से ही आवेदन लिया जा रहा था जिसमें कुल 156 आवेदन आया था जिसमें 122 का निष्पादन कर दिया गया वहीं शेष बचे 34 आवेदन और आज शिविर में आए आवेदनों का निष्पादन जल्द कर दिया जाएगा।