Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
ewn24newsgmail.com
HAS अपडेट....#HPPSC #HAS #ewn24news #choiceofhimachal #JobMitraHimachal
Kangra, Kangra
| Nov 22, 2026
#hppsc
#has
#ewn24news
#choiceofhimachal
#jobmitrahimachal
MORE NEWS
BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती : बिना परीक्षा सीधा चयन, रोपड़, बिलासपुर और ऊना को प्राथमिकता https://youtu.be/rOBFqAVXdwY #BBMBRecruitment2026 #BBMBNangal #ApprenticeVacancy2026 #ITIJabs #DiplomaJobs #GraduateApprentice #SarkariNaukri2026 #BhakraBeasManagementBoard #NAPS #NATS #PunjabJobs #HimachalJobs #GovtJobsIndia #ApprenticeBharti #NoExamJobs
Kangra, Kangra | Nov 22, 2026
वेल्डर, प्लंबर, कुक, मैकेनिक की नौकरी....#ITIJobs #HimachalJobs #NoExamJobs
Kangra, Kangra | Nov 22, 2026
News.. 22 Nov 2026 #Dharamshala #HASOfficer #OshinSharma #SocialMedia #breaking #trending #cmsukhu #jairamthakur #DrRajivBindal #SatpalSatti #VipinSinghParmar #BJP4Himachal #jpnadda #indugoswami #randhirsharma #rktupdatesnews #किन्नौर #himachalpradesh #nationspeaks #transfer #notifications #kangra #Fatehpur #followers #solan #shimla #chamba #mandi #nurpur #kullu
Kangra, Kangra | Nov 22, 2026
शिक्षा और स्वास्थ्य में हिमाचल की स्थिति में हुआ सुधार, स्वास्थ्य संस्थानों में 70 फीसदी तक पहुंची कर्मचारियों की उपलब्धता : CM सुक्खू Kangra Express धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार सरकार की अच्छी नीयत और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश 21वें स्थान पर पहुंच गया था, जबकि स्वास्थ्य संस्थानों में 100 कर्मचारियों की आवश्यकता के मुकाबले केवल 35 कर्मचारी ही उपलब्ध थे। वर्तमान सरकार के प्रयासों से अब स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की उपलब्धता 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेजों में भी डॉक्टरों की उपलब्धता 30 से बढ़कर 70 प्रतिशत हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गरीबों, किसानों और आम जनता की सेवा करना है। बीबीएमबी, एनटीपीसी और एसजेवीएन सहित अन्य संस्थानों के पास खाली पड़ी जमीन को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। संबंधित संस्थानों की जमीन का आकलन किया जाएगा और अतिरिक्त या अनुपयोगी जमीन के अधिग्रहण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को कानूनी अधिकार देने के उद्देश्य से आवश्यक प्रावधान लाए जाएंगे, ताकि प्रदेश के हितों की रक्षा हो सके। कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की स्थायी पीठ स्थापित करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पक्ष में है कि कांगड़ा में हाईकोर्ट की एक पीठ स्थापित हो। इससे कांगड़ा, चंबा और अन्य दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को न्याय के लिए शिमला नहीं आना पड़ेगा। विधानसभा में इस संबंध में संकल्प पारित किया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश के हिमाचल दौरे के दौरान वह इस विषय को उनके समक्ष उठाएंगे। कर्मचारियों की वरिष्ठता से जुड़े संशोधन विधेयक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य नियमित कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनुबंध आधार पर नियुक्त कर्मचारियों की वरिष्ठता का विषय सामने आया है। सरकार चाहती है कि वरिष्ठता संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाए और नियमित कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित न हो। सहारा योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में 15 हजार पात्र लोगों को लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत गंभीर बीमारी से पीड़ित और बिस्तर पर रहने को मजबूर पात्र व्यक्तियों को 3,000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि करीब 80 हजार संभावित लाभार्थियों का आंकड़ा सामने आया था, लेकिन अभी तक केवल 15 हजार लोगों ने आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से अपील की कि उनके संपर्क में आने वाले पात्र जरूरतमंद लोगों की जानकारी सरकार तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने हिमकेयर योजना में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार प्रदेश की संपदा और संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Kangra, Kangra | Nov 21, 2026
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र संपन्न, 80% रही सदन की उत्पादकता | Kangra Express धर्मशाला : तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक चले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुल 6 बैठकों का आयोजन हुआ, जिनकी कार्यवाही लगभग 24 घंटे चली और सत्र की उत्पादकता 80 प्रतिशत रही। 366 सवालों के मिले जवाब, 13 सरकारी विधेयक पारित विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार, सत्र के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए 366 प्रश्नों के उत्तर सरकार ने उपलब्ध करवाए। वहीं, 13 सरकारी विधेयक सदन में पेश किए गए और चर्चा के बाद पारित हुए। विपक्ष की ओर से नियम-67 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चार दिन तक चर्चा हुई, जिसमें 30 सदस्यों ने भाग लिया और करीब 12 घंटे 11 मिनट तक सदन में चर्चा चली। 2200 विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही इस सत्र के दौरान जिला कांगड़ा और चंबा के 29 स्कूलों तथा 4 कॉलेजों के लगभग 2200 विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी। कुलदीप पठानिया ने सदन के सुचारू संचालन में सहयोग के लिए सत्ता पक्ष, विपक्ष, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्रियों, अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया।
Kangra, Kangra | Nov 21, 2026
दस गारंटियां पूरी करो, वरना सीएम आवास का होगा घेराव: AAP ने कांग्रेस सरकार को दिया एक महीने का अल्टीमेटम मनीष सिसोदिया और ऋतुराज गोविंद की अगुवाई में जोरावर स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर जताया विरोध; पुलिस ने विधानसभा मार्ग पर लगाए बैरिकेड धर्मशाला (तपोवन)। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को चुनाव के दौरान जनता से किए गए दस वादे पूरे करने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में सभी गारंटियां पूरी नहीं की गईं तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। शुक्रवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरावर स्टेडियम के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चुनावी वादे पूरे करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय हिमाचल की जनता से दस गारंटियां पूरी करने का वादा किया था। सरकार को सत्ता में आए काफी समय हो चुका है, लेकिन जनता को अभी तक इन वादों का पूरा लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को एक महीने का समय दे रही है। यदि इस अवधि में दसों गारंटियां पूरी नहीं हुईं तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताकर उसे सत्ता सौंपी थी। चुनाव के दौरान दस गारंटियों के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, ऐसे में सरकार को जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभानी चाहिए। आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की तरफ बढ़ने से रोका। पार्टी नेता और कार्यकर्ता कुछ देर तक सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच प्रदेश की राजनीति में चुनावी गारंटियों का मुद्दा फिर गरमा दिया है। अब कांग्रेस सरकार के सामने विपक्षी दल की इस चेतावनी के बाद राजनीतिक जवाब देने की चुनौती है। एक महीने के भीतर सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
Kangra, Kangra | Nov 21, 2026
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के तपोवन, धर्मशाला से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ के अंतर्गत जिला के विभिन्न बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) में रह रहे 41 बच्चों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया।
Kangra, Kangra | Nov 21, 2026
HPPSC ने HAS प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, एक बड़े बदलाव की तैयारी https://youtu.be/ip6wYEYcccg #HPPSC #HAS #HPAS2026 #HimachalPradesh #ExamUpdate #HPJobs #Shimla #HimachalNews #ewn24news #choiceofhimachal #JobMitraHimachal
Kangra, Kangra | Nov 21, 2026