चौपारण: हजारीबाग कांग्रेस ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया, सद्भावना दिवस पर किया पौधरोपण
हजारीबाग के कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।