चोरोटी पहाड़ ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक ने सुनीं समस्याएं, मौके पर हुआ समाधान
रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम चोरोटी पहाड़ में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने भाग लेकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान विधायक ने ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों की सुनवाई कर उनका त्वरित निस्तारण किया गया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।
विधायक ने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ ग्रामीण उत्थान और आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु निरंतर कार्य करने की बात कही।
Alwar, Alwar | Jun 18, 2026