काराकाट: काराकाट के इटढ़िया गांव के काव नदी फॉल में युवक डूबा, तलाश जारी
Karakat, Rohtas | Sep 12, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के इटढ़िया गांव स्थित काव नदी फॉल में शनिवार दोपहर में पैर फिसलने से एक युवक डूब गया। युवक की पहचान इटढ़िया निवासी बबन महतो के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार राहुल फॉल के पास मछली देख रहा था।