हथुआ: हथुआ में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, एसडीओ ने दिए सख्त निर्देश
हथुआ अनुमंडल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिषेक कुमार चंदन एवं अस्पताल उपाध्यक्ष रमेश राम ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की बारीकी से जांच की गई।