दादरी: भारत हॉस्पिटल के पास पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, मौके से अवैध तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से गणेश हल्दर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के जनपदों से जानकारी की जा रही है।